DEHRADUNUttrakhand

राहुल गांधी ने डाटकाली सिद्धपीठ के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के निधन पर जताया शोक

राहुल गांधी ने डाटकाली सिद्धपीठ के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के निधन पर जताया शोक

देहरादून | भारत केसरी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने माँ डाटकाली सिद्धपीठ मंदिर, देहरादून के पूज्य स्वर्गीय महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश भेजकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

अपने संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि डाटकाली सिद्धपीठ के महंत के रूप में महंत रमन प्रसाद गोस्वामी जी का मार्गदर्शन समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने असंख्य परिवारों को शरण देकर मानवता, सेवा और आध्यात्मिकता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, उसे सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि महंत जी की करुणा, सेवा भावना और आध्यात्मिक जीवन आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

राहुल गांधी द्वारा भेजा गया शोक पत्र राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में सुभाषनगर स्थित महंत जी के निवास स्थान पहुंचकर परिजनों को सौंपा गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और श्रद्धांजलि अर्पित की।

ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

 

 

इस अवसर पर पीयूष गौड़, गरिमा मेहरा दसौनी, अभिनव थापर, आयुष सेमवाल, अजय रावत, अमन सिंह, मोहन काला, नितिन चंचल, सूरज पंवार, गौतम नौटियाल सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।