CRIME NEWSUttrakhand

हरिद्वार में STF की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

हरिद्वार में STF की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद

देहरादून/हरिद्वार : भारत केसरी

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी सफलता मिली है। STF की देहरादून टीम ने हरिद्वार के लंढौरा क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। बरामद कैप्सूल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक STF/ANTF टीम ने कार्रवाई के दौरान “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules” नामक प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की खेप पकड़ी। पुलिस ने मौके से एक हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UK08AF5637 भी कब्जे में ली है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के नेतृत्व में प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

STF ने बरामद माल को सील कर NDPS एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही इस खेप के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

बरामदगी

  • 18,000 ट्रामाडोल कैप्सूल
  • हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल (UK08AF5637)

कार्रवाई करने वाली टीम

  • निरीक्षक भवानी शंकर पंत
  • उपनिरीक्षक दीपक मेठाणी
  • हेड कांस्टेबल देशराज
  • कांस्टेबल प्रशांत चौहान
  • कांस्टेबल दीपक नेगी

एसएसपी STF ने लोगों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी की सूचना तुरंत पुलिस या STF/ANTF को दें। STF ने स्पष्ट किया है कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।