देहरादून के चंद्रबनी चौक पर सैलून में भीषण आग, आसपास की दुकानों तक पहुंची लपटें
देहरादून के चंद्रबनी चौक पर सैलून में भीषण आग, आसपास की दुकानों तक पहुंची लपटें
देहरादून के चंद्रबनी चौक इलाके में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सैलून में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में लेने लगी।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 9:41 बजे सिटी कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चंद्रबनी चौक स्थित *Big Master Hair एंड Beauty Salon* में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि आग विकराल रूप ले चुकी थी और तेजी से आसपास की दुकानों की ओर बढ़ रही थी। फायर सर्विस की टीम ने एक होजरील और एक डिलीवरी होज पाइप की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। मौके पर गैल फायर सर्विस की टीम भी मौजूद रही।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही
है।
