उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
देहरादून भारत केसरी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंड्ररी का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। वे लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और देहरादन के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीसी खंड्ररी भारतीय सेना में मेजर जनरल रह चुके थे और उत्तराखंड की राजनीति में साफ-सुथरी छवि वाले नेताओं में गिने जाते थे उन्होंने दो बार उत्तराखंड के मूख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

खंड़री के निधन की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। कई नेताओं ने उन्हें श्रद्भांजलि दी है।
