NationalUttrakhand

सुप्रिया धस्माना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजीव गांधी स्टडी सर्किल की उत्तराखंड स्टूडेंट सेक्रेटरी नियुक्त

 

सुप्रिया धस्माना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राजीव गांधी स्टडी सर्किल की उत्तराखंड स्टूडेंट सेक्रेटरी नियुक्त

 

नई दिल्ली/देहरादून  भारत केसरी

राजीव गांधी स्टडी सर्किल द्वारा नई दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की सुप्रिया धस्माना को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राजीव गांधी स्टडी सर्किल का उत्तराखंड स्टेट स्टूडेंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

“महिला अधिकार एवं लोकतांत्रिक सुधारों पर राजीव गांधी का दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से नव नियुक्त स्टूडेंट सेक्रेटरी को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह नियुक्ति पत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत्र ने प्रदान किए।

 

उत्तराखंड से सुप्रिया धस्माना को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह देखा गया।

 

सुप्रिया धस्माना ने देहरादून स्थित सेंट जोज़फ एकैडमी से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक और मुंबई से एमकॉम की पढ़ाई पूरी की। मुंबई की एक प्रतिष्ठित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में कार्य करने के बाद उन्होंने फ्रांस के पेरिस स्थित एडहेक स्कूल ऑफ बिजनेस से पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

 

पेरिस में मल्टीनेशनल कंपनी में दो वर्षों तक कार्य करने के बाद अब वह भारत में कार्य कर रही हैं और बिजनेस रिसर्च से भी जुड़ी हुई हैं। इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भारतीय राजनीतिक व्यवस्था के अध्ययन एवं शोध में उनकी विशेष रुचि बताई जाती है।

सुप्रिया धस्माना, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की पुत्री हैं।