ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस का एक्शन, रायवाला में हुड़दंग मचा रहे 5 लोग गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस का एक्शन, रायवाला में हुड़दंग मचा रहे 5 लोग गिरफ्तार
देहरादून/रायवाला: भारत केसरी
एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस लगातार हुड़दंगियों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रायवाला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा और हंगामा कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 22 मई की रात थाना रायवाला को सूचना मिली थी कि वैदिक नगर क्षेत्र में कुछ लोग आपस में मारपीट और झगड़ा कर रहे हैं तथा स्थिति गंभीर हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
मौके पर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष और उग्र हो गए। माहौल बिगड़ता देख और किसी गंभीर घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अतुल सैनी निवासी रायवाला, चंदन सैनी निवासी कनखल हरिद्वार, जॉनी निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, सोनू निवासी कनखल और अक्षत निवासी कनखल शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनवर सिंह नेगी, महिला उपनिरीक्षक मीनू यादव, महिला उपनिरीक्षक ज्योति शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
