भीषण गर्मी में पर्वतीय मैदानी एकता मंच बना राहत का सहारा, राहगीरों को बांटे ठंडे पेय पदार्थ
देहरादून । भारत केसरी
पूरे देश में गर्मी अपने प्रचंड स्वरूप में लोगों के लिए मुसीबत बन रही है तो वही पहाड़ों की रानी मसूरी और देहरादून में भी गर्मी अपना रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है दिन के 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक सड़कों पर गजब की आग बरस रही है, ऊपर से लू ने लोगों का बाहर निकलना मुहाल कर दिया है लेकिन जरूरी कामों से सड़कों पर निकलने वाले लोग इस दौरान बेहद परेशान और पसीने से तरबतर नजर आते है ऐसे में उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत होती है पानी की और अगर ऐसे में उन्हें शीतल ठंडे शरबत के रूप में पानी मिल जाए तो इससे बड़ी उनके लिए राहत और कुछ नहीं हो सकती है।

https://www.facebook.com/share/v/18x9m3f6Xo/
ऐसे में मानवता की नेक पहल करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी और पर्वतीय मैदानी एकता मंच” संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट पीके अग्रवाल और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल ने देहरादून के गांधी पार्क पर पूरे दिन शरबत का लंगर आयोजित कर हजारों लोगों को अपने हाथों से शरबत वितरण किया।

इस दौरान देहरादून के मेयर सौरभ थापलियाल और समाज के कई वरिष्ठ और प्रतिष्ठित विभूतियों ने भी अपने हाथों से राहगीरों को शरबत पिलाकर पुण्य लाभ लिया।
पर्वतीय मैदानी एकता मंच के अध्यक्ष पीके अग्रवाल का कहना है कि सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना से प्रेरित ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। जनसेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि हमें ऐसे पुण्य कार्य खुद भी करने चाहिए और अपने आने वाली युवा पीढ़ी के लिए भी एक नसीहत देनी चाहिए यही वजह है कि उन्होंने अपने बच्चों को भी पूरे दिन इस श्रमदान और पुण्य कार्य में जोड़कर बच्चों को भी एक नसीहत दी है कि उन्हें सामाजिक कार्यों में रुचि लेनी चाहिए और लोगों की मदद की भावना मन में रखनी चाहिए…..
भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए इस छबील वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राहगीरों को छबील वितरित करने वालों में अशोक डोबरियाल, ज्योति चमोली,अनिता तिवारी,प्रियंका भंडारी, अशोक सेठी, मनोज धीमान, हरजिंदर सिंह, मोहित , घनश्याम मौर्य, आदि शामिल रहे।
