Uttrakhand

नितिन नवीन के जन्मदिन पर सल्ट में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 200 से ज्यादा लोगों ने ली सदस्यता

 

नितिन नवीन के जन्मदिन पर सल्ट में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 200 से ज्यादा लोगों ने ली सदस्यता

 

अल्मोड़ा/सल्ट:  भारत केसरी

सल्ट विधानसभा में भाजपा ने संगठन विस्तार के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक युवाओं और महिलाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

सल्ट विधायक महेश जीना के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भाजपा की रीति-नीति और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में विधायक महेश जीना ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कारण लोगों का विश्वास लगातार पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सल्ट विधानसभा में भाजपा परिवार तेजी से मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में यह समर्थन और बढ़ेगा।

सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में संगठन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।