देवभूमि में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
देवभूमि में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

देहरादून: भारत केसरी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के प्रथम देवभूमि आगमन पर उत्तराखंड भाजपा ने भव्य शक्ति प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए पूरे माहौल को भाजपामय बना दिया।
*Bharat Kesari DIGITAL*
https://www.facebook.com/share/v/18tKCKKJL3/
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक वेशभूषा में महिला मोर्चा और युवा कार्यकर्ताओं ने लोकनृत्य, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका स्वागत किया।
*Bharat Kesari DIGITAL*
https://www.facebook.com/share/v/18XWSLtYtM/
एयरपोर्ट, हिमालयन अस्पताल चौक, कैलाश हॉस्पिटल, रिस्पना पुल, चंचल डेयरी, फव्वारा चौक और बलबीर रोड समेत कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
-

Oplus_16908288 
Oplus_16908288 प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक स्वागत बताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्वतःस्फूर्त उत्साह भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से उत्तराखंड में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प और मजबूत होगा।

