ALLEN Career InstituteDEHRADUNUttrakhand

एलेन देहरादून का शानदार रिजल्ट, JEE Advanced में छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

देहरादून। भारत केसरी

 

JEE Advanced 2026 के परिणामों में एलेन करियर इंस्टीट्यूट देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान से परीक्षा में शामिल हुए 106 विद्यार्थियों में से 54 छात्रों ने IIT में प्रवेश के लिए सफलता हासिल की है।

देशभर में एलेन के छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक 1, 2 और 3 हासिल कर संस्थान का परचम लहराया है। वहीं देहरादून सेंटर के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

 

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में राजपुर रोड स्थित एलेन सेंटर में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने केक काटकर जश्न मनाया। सेंटर हेड विनय माकिन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

संस्थान के कई छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट ऑल इंडिया रैंक हासिल की हैं। चयनित छात्रों में मनीत प्रसाद, अथर्व कुमार पांडे, पृथ्विश लुंठी, कृष्णम बहुगुणा, श्रेया शर्मा, मनन वर्मा, दिव्यांश वर्मा, नंदिता शर्मा, यश जैन और राघव त्रिवेदी सहित कई विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

एलेन प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।