DEHRADUN

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हिंदी युवा वाहिनी ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

देहरादून। भारत केसरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर हिंदी युवा वाहिनी उत्तराखंड शाखा द्वारा देहरादून के आराघर चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

हिंदी युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संगठन कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में सनातन संस्कृति के संरक्षण और योगी आदित्यनाथ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

 

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी, अमित जोशी, सुनील शर्मा, दीपक वर्मा, विशाल गोयल, रविश मेहरा, अमर बाबू, कुलदीप कुमार, राहुल, रंजीत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर विकास त्यागी ने कहा कि हिंदी युवा वाहिनी सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित संगठन है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठित कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा सनातन मूल्यों को मजबूत करने के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है।