NationalUttrakhand

डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी को विज्ञान भारती के NEED मिशन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून। भारत केसरी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के आयाम विज्ञान भारती (VIBHA) के तहत डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी को NEED (नेशनल एनवायरमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट) मिशन के वर्किंग ग्रुप में कोऑर्डिनेटर (समन्वयक) नियुक्त किया गया है। इस नई जिम्मेदारी के तहत वह राज्य स्तर पर ऊर्जा, पर्यावरण और पारिस्थितिकी से जुड़े विशेष कार्यक्रमों एवं पहलों का समन्वय करेंगी।

नेशनल एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (NEED) मिशन, विज्ञान भारती की एक प्रमुख पहल है जो भारत को ऊर्जा-सुरक्षित, सतत् और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित एक गैर-लाभकारी संगठन है。 यह विज्ञान, नीति और जमीनी स्तर पर समन्वय स्थापित करके पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देता

इस अवसर पर डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी ने विज्ञान भारती के शीर्ष नेतृत्व और संगठन के सचिव नरेंद्र जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जवाबदेही भी है।

2017 से विज्ञान भारती से जुड़ी हैं

 

डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी वर्ष 2017 में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं एचओडी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के रूप में विज्ञान भारती से जुड़ी थीं। तब से वह संगठन की आजीवन सदस्य के रूप में विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

 

इससे पूर्व उन्हें राज्य स्तर पर ‘निधि संयोजक’ की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी, जिसका उन्होंने सफलतापूर्वक निर्वहन किया। संगठन के कार्यक्रमों में उनके निरंतर सहयोग, समर्पण और नेतृत्व को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

दिव्यांगजनों और AI रिसर्च पर भी कर रहीं काम

 

वर्तमान में डॉ. सुनीता बौड़ाई विद्यार्थी एनआईटी उत्तराखंड के साथ मिलकर लोकोमोटर दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण शोध परियोजना पर कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय में पीएचडी अनुसंधान भी कर रही हैं।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि ऊर्जा, पर्यावरण और तकनीकी शोध के क्षेत्र में उनका अनुभव NEED मिशन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।