DEHRADUNDistrict Legal Services Authority

सड़क सुरक्षा पर DLSA का अभियान, घंटाघर में 200 से अधिक लोगों को किया जागरूक

देहरादून। भारत केसरी

 

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में “सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” अभियान के तहत बुधवार को घंटाघर चौक पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने किया।

 

सचिव सीमा डुंगराकोटी ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन चलाने से बचने की अपील की। साथ ही उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता और नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी।

 

कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक समरवीर सिंह रावत ने सड़क दुर्घटना के बाद “गोल्डन ऑवर” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे मददगार व्यक्तियों को गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) के रूप में सम्मानित भी किया जाता है।

 

पराविधिक स्वयंसेवक उमेश्वर सिंह रावत ने लोगों को स्टॉप लाइन, रेड लाइट नियमों और सुरक्षित यातायात व्यवहार के बारे में जागरूक किया। वहीं एसएल होंडा की प्रबंधक मोनिका ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर अपने विचार साझा किए।

 

8 जून से 14 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा और विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई