मृणाल राणा और अनमोल कौर बनीं मिस टैलेंटेड 2026
मिस टैलेंटेड राउंड में प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग और एक्टिंग से बिखेरा जलवा
देहरादून। भारत केसरी
एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट द्वारा आयोजित मिस टीन उत्तराखंड 2026 प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफरन लीफ में मिस टैलेंटेड राउंड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन कर जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। इस राउंड में मृणाल राणा और अनमोल कौर को मिस टैलेंटेड 2026 चुना गया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग, एक्टिंग और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता का परिचय दिया। रंगारंग प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया।
आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके प्रदर्शन, आत्मविश्वास, प्रस्तुति शैली, मंच संचालन और रचनात्मकता के आधार पर किया गया।

एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की डायरेक्टर ख्याति शर्मा ने बताया कि मिस टीन उत्तराखंड केवल सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवतियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को निखारने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को उत्तराखंड की संस्कृति, विरासत, पर्यटन और सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रतिभागियों को टिहरी बांध का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें जल प्रबंधन, निर्माण प्रक्रिया और परियोजना के महत्व की जानकारी दी गई। भविष्य में भी ऐसे जागरूकता और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ख्याति शर्मा ने बताया कि विभिन्न सब-टाइटल राउंड्स और विशेष गतिविधियों के बाद प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले 14 जून को होटल गेटवे, देहरादून में आयोजित किया जाएगा। फिनाले में प्रतिभागियों के समग्र प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।
इस अवसर पर जजों की भूमिका में अवंतिका रावत, सौम्या शर्मा, कथक गुरु आशिमा, ताश्वी, गायक रॉकी रॉकस्टार, मेहक अग्रवाल, शिवानी शर्मा, आरती चौहान और मंजू बिष्ट शामिल रहे।