Uttrakhand

सल्ट में हैट्रिक की ओर बढ़ रहे महेश जीना, महिलाओं और युवाओं का मिल रहा समर्थन

देहरादून/अल्मोड़ा। भारत केसरी

अल्मोड़ा जनपद की सल्ट विधानसभा में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा विधायक महेश जीना लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में महिलाओं, युवाओं और आम जनता के बीच उनकी सक्रियता और जनसंपर्क को भाजपा की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सल्ट विधानसभा में भाजपा की मजबूत पकड़ का आधार पिछले कई वर्षों में हुए विकास कार्य हैं। वर्ष 2007 में स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के विधायक बनने के बाद से क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया।

 

क्षेत्र में गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने, विद्यालयों के उच्चीकरण और शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ पेयजल संकट के समाधान के लिए कई पंपिंग योजनाएं भी संचालित की गईं। इन परियोजनाओं का लाभ आज भी क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।

 

विधायक महेश जीना लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद उनकी जनसंपर्क शैली और विकास कार्यों को भाजपा कार्यकर्ता 2027 चुनाव में पार्टी की बड़ी ताकत मान रहे हैं।

भाजपा समर्थकों का दावा है कि महिलाओं और युवाओं का बढ़ता समर्थन पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में लाभ पहुंचा सकता है। हालांकि अंतिम फैसला मतदाताओं के हाथ में होगा, लेकिन मौजूदा राजनीतिक माहौल में सल्ट विधानसभा को भाजपा के मजबूत गढ़ के रूप में देखा जा रहा है।