Uttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhand

नीट अभ्यर्थी रिया थापा के परिजनों से मिले सूर्यकांत धस्माना, परीक्षा व्यवस्था पर साधा निशाना

देहरादून। भारत केसरी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने चंद्रबनी निवासी दिवंगत नीट अभ्यर्थी रिया थापा के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। धस्माना ने रिया की आत्महत्या को बेहद दुखद बताते हुए नीट परीक्षा प्रणाली और केंद्र सरकार की परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

धस्माना ने बताया कि रिया के पिता, पूर्व सैनिक राजेश मल्ल ने उन्हें जानकारी दी कि रिया पहले भी नीट परीक्षा दे चुकी थी, जिसमें उसे 400 अंक प्राप्त हुए थे, लेकिन उसे एमबीबीएस में प्रवेश नहीं मिल पाया। इसके बाद उसने दोबारा कड़ी मेहनत और लगन से तैयारी की तथा इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुई। परीक्षा के बाद वह अपने प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त थी और उसने परिवार को बताया था कि उसका पेपर अच्छा हुआ है।

कांग्रेस नेता के अनुसार, पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की खबरों के बाद रिया गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी। परिवार का कहना है कि इस घटनाक्रम से वह बेहद आहत और निराश हो गई, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।