DEHRADUN

नेहरू ग्राम में भाजपा कोर टीम की बैठक, विधायक उमेश शर्मा काऊ ने की SIR प्रगति की समीक्षा

देहरादून। भारत केसरी

वार्ड संख्या 64 नेहरू ग्राम स्थित पार्षद कार्यालय में भाजपा की कोर टीम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने वार्ड के सभी 8 बूथों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान विधायक ने बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए।

 

बैठक में ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी पांडे, रायपुर मंडल महामंत्री शेखर बरमोला, मंडल मंत्री गोविंद सिंह डंगवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश डोबरियाल, वार्ड प्रभारी पारस थापा, मीडिया प्रभारी दीपक ढोंडियाल, विभिन्न बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 सदस्यों एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड 64 की पार्षद सुशीला शर्मा ने की।