DEHRADUNUttrakhand

रायपुर विधानसभा में कांग्रेस का BLA संवाद कार्यक्रम, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

देहरादून। भारत केसरी

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। रायपुर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने बीएलए की जिम्मेदारियों और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि प्रत्येक बीएलए को मिशन मोड में कार्य करते हुए निर्वाचन अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करना चाहिए, ताकि एसआईआर प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो सके।

मास्टर ट्रेनर अखिलेश उनियाल ने एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी बीएलए यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

 

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता परिवर्तन के संकल्प के साथ पूरे प्रदेश में जनता के बीच जा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव का माहौल है और पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुटी है।

 

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, सूरत सिंह नेगी, विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू), जसविंदर सिंह गोगी, अमित भंडारी, रॉबिन त्यागी, महेंद्र रावत, विनीत डोभाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं बीएलए कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी ने किया।