अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ का सम्मान समारोह, दो युवाओं को मिली नई जिम्मेदारी
देहरादून, उत्तराखण्ड
भारत केसरी
आज दिनांक 28 जून 2026 को अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय गांधी जी का देहरादून जिला इकाई द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर देहरादून जिला टीम ने पुष्पमालाएँ पहनाकर एवं गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

![]()
![]()
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि गोडियाल जी (जिला अध्यक्ष, देहरादून) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर अनिल पवार जी (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं सतपाल जी (गढ़वाल मंडल अध्यक्ष) सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से दो युवा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। दीप वाल्मीकि को यूथ विंग जिला अध्यक्ष तथा नितुल वाल्मीकि को यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय गांधी जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाजहित में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता, मजबूती एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। यह सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
