सेवा पखवाड़े में सतपाल महाराज का दौरा, एकेश्वर विकासखंड को 75 लाख की विकास योजनाओं की सौगात
सेवा पखवाड़े में सतपाल महाराज का दौरा, एकेश्वर विकासखंड को 75 लाख की विकास योजनाओं की सौगात
*पौड़ी:
उत्तराखंड सरकार के **’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’** सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक **सतपाल महाराज** ने रविवार को पौड़ी जिले के एकेश्वर विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनसंपर्क किया और क्षेत्र की समस्याएं सुनीं।

दौरे के दौरान सतपाल महाराज ने **55 लाख रुपये** की लागत से बनने वाले **मज्याडी-गोची गांव-पिलखेत मोटर मार्ग (1.8 किमी)** तथा **20 लाख रुपये** की लागत से विकासखंड मुख्यालय में बनने वाले **टाइप-2 भवन** का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री **पुष्कर सिंह धामी** के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि **सतपुली** और **स्यूंसी झील** जैसी परियोजनाएं चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। साथ ही सड़क निर्माण और पंचायत भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हो रही हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
