DEHRADUN

जिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम बॉक्सिंग संस्था का दमदार प्रदर्शन, जीते 17 पदक

देहरादून: जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम बॉक्सिंग संस्था के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए। संस्था के 18 मुक्केबाज़ों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें 9 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए।

संस्था की ओर से स्पर्श, संस्कार छेत्री, निकित, रेंशा, कोटिलय, श्रेयान, निमेश, देवार्या और आरव ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं शिवांश, दीप, योगेश, अद्रिका और रुद्रवीर ने रजत तथा दिव्यांतर, वंश थापा और रुद्र ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

 

प्रतियोगिता के बाद भारतीय टीम के कोच एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज़ खीमानंद बेलवाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

संस्था के प्रशिक्षक नरेश गुरुंग, कपिलदेव बिष्ट और अनिल भंडारी ने खिलाड़ियों की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम बताते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।