देहरादून में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, हजारों श्रद्धालुओं होगे शामिल।
देहरादून , भारत केसरी
देहरादून में भगवान श्री जगन्नाथ की 8वीं वार्षिक भव्य रथयात्रा का आयोजन 16 जुलाई 2026 को किया जाएगा। श्री चैतन्य महाप्रभु नामहट्ट श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस धार्मिक आयोजन की जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि रथयात्रा प्रेम, सेवा, समरसता और हरिनाम संकीर्तन का संदेश लेकर निकलेगी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे लीची बाग स्थित मंदिर परिसर में मंगलाचरण और उद्घाटन समारोह से होगी। दोपहर 12 बजे महाप्रसाद वितरण के बाद दोपहर 2 बजे भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा प्रारंभ होगी।
रथयात्रा लीची बाग से विभिन्न मार्गों से होते हुए सिद्धि हरिनाम संकीर्तन के पश्चात जोड़ी गांव तक पहुंचेगी। आयोजन में करीब 2,000 से 5,000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
ट्रस्ट ने देहरादून और आसपास के श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से रथयात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन और महाप्रसाद का लाभ लेने की अपील की है।
