Uttrakhand

उत्तराखंड को मिला पहला ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’, मंत्री रेखा आर्या ने 5.55 करोड़ की परियोजना का किया शिलान्यास

उत्तराखंड में गंभीर अपराधों के मामलों में न्यायालय में विचाराधीन 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए पहली बार अलग ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ बनाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार के रोशनाबाद में 5.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रदेश के पहले अत्याधुनिक “प्लेस ऑफ सेफ्टी” भवन का शिलान्यास किया।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह भवन केवल एक आवासीय परिसर नहीं होगा, बल्कि भटके हुए किशोरों के सुधार, पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम का उद्देश्य बच्चों को केवल दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें सही मार्ग पर लाकर जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर में मनोवैज्ञानिक परामर्श, शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास जैसी सुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि यहां रहने वाले किशोर आत्मनिर्भर और सकारात्मक सोच के साथ समाज में लौट सकें।https://youtu.be/lToG7TmlMAI?si=Q6Nzc9Ggrh_ly1hf

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, विभागीय निदेशक बंसीलाल राणा, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।