री-नीट यूजी 2026: एलेन देहरादून का दमदार प्रदर्शन, आदि जैन बने उत्तराखंड टॉपर
देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने री-नीट यूजी 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणामों में एलेन देहरादून सेंटर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। संस्थान के छात्र आदि जैन ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 242 हासिल कर उत्तराखंड में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एलेन सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सेंटर हेड विनय माकिन ने बताया कि री-नीट यूजी 2026 परीक्षा में देशभर से करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कड़े मुकाबले के बीच एलेन के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ उत्तराखंड और नॉर्थ ज़ोन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि संस्थान के 5 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप-5000, 8 विद्यार्थियों ने टॉप-10000 और 15 विद्यार्थियों ने टॉप-25000 में स्थान बनाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
विनय माकिन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और फैकल्टी टीम के समर्पण को देते हुए सभी सफल विद्यार्थियों और उनके परिवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एलेन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
एलेन देहरादून के प्रमुख परिणाम
- आदि जैन – एआईआर 242 (उत्तराखंड टॉपर)
- आयुष्मान त्यागी – एआईआर 1688
- मैत्री दीक्षित – एआईआर 3232
- आशी अग्रवाल – एआईआर 4030
- इशिता डिमरी – एआईआर 4830
- कुश चौहान – एआईआर 5094
- श्रद्धा पाल – एआईआर 5703
- मोहित नौटियाल – एआईआर 7658
- मानवी पोखरियाल – एआईआर 11523
- संचय के. सिंह – एआईआर 11820
- तनिष्क चौरसिया – एआईआर 16306
- तरंग धीमान – एआईआर 16543
- वर्णिका तोमर – एआईआर 23371
- यशवी शर्मा – एआईआर 25359
- सोहेल अंसारी – एआईआर 44363
यह सफलता एक बार फिर प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में एलेन देहरादून के मजबूत शैक्षणिक प्रदर्शन को रेखांकित करती है।
