Uttrakhand

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर AAP का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला

देहरादून।

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने वीडियो संदेश जारी कर जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे लोकतंत्र और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार पर हमला बताया।

Oplus_16908288

AAP ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और छात्रों के मुद्दों पर आवाज उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई चिंताजनक है। पार्टी ने NEET पेपर लीक, उत्तराखंड की रिया थापा प्रकरण और परीक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा।

 

उमा गौड़ सिसोदिया ने मांग की कि NEET पेपर लीक की CBI जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा रिया थापा के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए प्रभावी कानून की आवश्यकता है।