DEHRADUNDM DEHRADUN

मानसून को लेकर देहरादून जिला प्रशासन अलर्ट, 24×7 कंट्रोल रूम और QRT सक्रिय

देहरादून, 22 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मानसून सीजन को लेकर देहरादून जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की निगरानी में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से मौसम और आपदा संबंधी परिस्थितियों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। भारी बारिश, जलभराव, भूस्खलन और अन्य आपदा संबंधी शिकायतों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

 

प्रशासन के अनुसार 15 जून से अब तक 60 से अधिक शिकायतें कंट्रोल रूम में दर्ज हुईं, जिनका समयबद्ध निस्तारण किया जा चुका है। इसके लिए जिला कंट्रोल रूम के साथ-साथ तहसील स्तर पर भी हेल्पलाइन नंबर सक्रिय किए गए हैं।

 

अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने बताया कि रेड अलर्ट की स्थिति में QRT टीम पूरी तरह एक्टिव रहती है और जिला आपदा कंट्रोल रूम 24×7 कार्यरत रहता है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कंट्रोल रूम में प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा सके।

 

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन

जिला कंट्रोल रूम: 0135-2626066, 0135-2726066

टोल फ्री: 1077

व्हाट्सएप: 7534826066