Uttrakhand

उत्तराखंड चुनाव 2027: एनडीए के समर्थन में पूरी ताकत लगाएगा राष्ट्रीय लोक मोर्चा

देहरादून, 30 जुलाई। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (एनडीए) ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने घोषणा की कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के समर्थन में पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा।

Oplus_16908288

प्रेस वार्ता को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ए. के. बाजपेयी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पृथ्वी राज यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है और कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी देशभर में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

 

नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा एनडीए की विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगा। साथ ही संगठन को प्रत्येक विधानसभा और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

 

प्रेस वार्ता के दौरान 13 जून 2026 को नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का भी उल्लेख किया गया, जिसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई थी।

 

इस मौके पर पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए श्री संदीप पटवाल को राष्ट्रीय लोक मोर्चा उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उत्तराखंड के हर जिले और बूथ तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।

 

प्रेस वार्ता में ठाकुर राम कुमार राणा, सुनील नेगी, शेर सिंह गिल, पंकज सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।