DEHRADUNDM DEHRADUNKavad Yatra

कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के सभी स्कूल 31 जुलाई से 11 अगस्त तक बंद

देहरादून, 30 जुलाई।

भारत केसरी

कांवड़ मेले के दौरान बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आदेश जारी करते हुए ऋषिकेश तहसील के हरिपुरकलां क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान, प्राविधिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र 31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, कांवड़ियों की भारी आवाजाही और मार्ग डायवर्जन के कारण छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस अवधि में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन शिक्षण जारी रखा जाएगा।

 

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।