Uttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhand

एक भी वोट नहीं कटने देंगे’… कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का ऐलान, SIR पर खोलेगा कंट्रोल रूम

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं के नाम कटने से बचाने और नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई।

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हाजी सुलेमान अंसारी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के चलते प्रदेश में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटने की आशंका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोशिश है कि प्रदेश का एक भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

 

प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के एसआईआर प्रदेश समन्वयक ने कार्यकर्ताओं और बीएलए को फार्म-6, फार्म-7 तथा आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि मतदाता और कांग्रेस के बीएलए सतर्क रहें तो किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटेगा। साथ ही उन्होंने प्रतिदिन सूची की निगरानी और सुनवाई की प्रक्रिया भी समझाई।

हाजी सुलेमान अंसारी ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी नोटिस अवधि के दौरान मतदाताओं की सहायता के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कंट्रोल रूम भी स्थापित करेगा।

 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज रावत, पछवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे