Shri Guru Ram Rai UniversityUttrakhand

कुमाऊँ में भी पहुंचेगी एसजीआरआर की शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं! मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिया बड़ा संकेत

देहरादून।

उत्तराखंड के शहरी विकास एवं पर्यावरण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया।

मुलाकात के दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) ग्रुप के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि अब कुमाऊँ मंडल में भी एसजीआरआर अपने शिक्षा संस्थान और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करे। उन्होंने कहा कि इससे कुमाऊँ के युवाओं और आम जनता को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यदि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कुमाऊँ में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करता है तो राज्य सरकार हर स्तर पर आवश्यक सहयोग और सहायता उपलब्ध कराएगी।

 

वहीं, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि एसजीआरआर ग्रुप सेवा, शिक्षा और मानव कल्याण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सरोकारों की गतिविधियां पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल संस्थानों का विस्तार नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और संवेदनशीलता पहुंचाना है।

 

बैठक के दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मंत्री राम सिंह कैड़ा को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल तथा एसजीआरआर ग्रुप की विभिन्न जनकल्याणकारी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी भी दी।