Uttrakhand

कांवड़ मेले में 82 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे! IG गढ़वाल का अलर्ट- 11 अगस्त तक हाई सिक्योरिटी, ड्रोन और 529 CCTV से निगरानी

देहरादून/हरिद्वार।

पवित्र कांवड़ मेला-2026 को लेकर गढ़वाल परिक्षेत्र पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पुलिस महानिरीक्षक (IG) गढ़वाल ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा करते हुए मेला क्षेत्र में तैनात सभी अधिकारियों को चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

30 जुलाई से शुरू हुआ कांवड़ मेला 11 अगस्त 2026 तक चलेगा। 8 से 11 अगस्त के बीच डाक कांवड़ और श्रावण शिवरात्रि पर भारी भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

 

 

 

 

अब तक के बड़े आंकड़े

हरिद्वार से 76.85 लाख से अधिक कांवड़ियों का आवागमन।

नीलकंठ से 5.72 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

70 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन दर्ज।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मेला क्षेत्र को 22 सुपर जोन, 67 जोन और 200 सेक्टरों में बांटा गया।

पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल, ATS, BDS, SDRF और जल पुलिस की तैनाती।

529 CCTV कैमरों से 24 घंटे निगरानी।

हरिद्वार में 10 ड्रोन जोन और नीलकंठ-ऋषिकेश में 4 अतिरिक्त ड्रोन से रियल टाइम मॉनिटरिंग।

सोशल मीडिया पर अफवाहों और फर्जी वीडियो पर नजर रखने के लिए विशेष साइबर कमांडो सक्रिय।

 

रेस्क्यू और जनसेवा

 

SDRF और जल पुलिस ने अब तक 18 कांवड़ यात्रियों को डूबने से बचाया, जबकि खोया-पाया सेल ने 20 बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाया।

 

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी नियम

पैदल कांवड़ की अधिकतम ऊंचाई 6 फीट।

झांकी की अधिकतम ऊंचाई 10 फीट।

मार्गदर्शन के लिए QR कोड जारी किए गए हैं।

 

गढ़वाल पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें।