Uttrakhand

उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों में बड़ा फेरबदल, शासन ने 6 प्राचार्यों व वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले किए

देहरादून |

 

उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-5 ने सोमवार को राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह प्राचार्यों एवं वरिष्ठ संकाय सदस्यों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। संयुक्त सचिव शिवेंद्र नारायण सिंह द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं:

 

डॉ. अजय कुमार आर्य को चिकित्सा शिक्षा निदेशक के प्रभार से हटाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी का प्राचार्य बनाया गया।

डॉ. आयुष तोष सयाना को राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के प्राचार्य पद से चिकित्सा शिक्षा निदेशक का प्रभार सौंपा गया।

डॉ. चंद्रप्रकाश भैंसोड़ा को राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा से राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर का प्राचार्य नियुक्त किया गया।

डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार से राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर का प्राचार्य बनाया गया।

डॉ. जी. एस. तिलियाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा का प्राचार्य नियुक्त किया गया।

प्रो. डॉ. पंकज सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से प्रभारी प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई।

 

शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।