BJP UTTRAKHANDUttrakhand

धार्मिक अनुष्ठानों और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन

देहरादून।

भारत केसरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट का जन्मदिन मंगलवार को पूरे उत्तराखंड में धार्मिक अनुष्ठानों और सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, पौधारोपण, फल वितरण, गौ सेवा और गंगा आरती जैसे कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Oplus_16908288

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए। इस दौरान कुंदन परिहार ने कहा कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में बूथ स्तर तक मजबूत हुई है और संगठन लगातार विस्तार कर रहा है।

उन्होंने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए, प्रमुख मंदिरों में विशेष जलाभिषेक कराया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया।

 

कार्यक्रम में विनोद उनियाल, सुरेश भट्ट, शादाब शम्स, जगनमोहन रावत, राजेंद्र नेगी, मथुरा दत्त जोशी, हिमांशु संगथानी, राजकुमार पुरोहित, हरीश चमोली, विजय खंडूड़ी सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।