DEHRADUNDM DEHRADUN

भारी बारिश का खतरा: देहरादून में 5अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद, डीएम का आदेश

भारत केसरी

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 अगस्त 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश मौसम विभाग और राष्ट्रीय आपदा अलर्ट पोर्टल की चेतावनी के आधार पर जारी किया गया .

जिला प्रशासन के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना है। संभावित खतरे को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 5 अगस्त को बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

 

एक बार फिर बता दें, देहरादून जनपद में 5 अगस्त 2026 को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने यह एहतियाती फैसला लिया है। मौसम से जुड़े सभी अपडेट के लिए जुड़े रहिए।