DEHRADUNUttrakhand

तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां भी होंगी सम्मानित

देहरादून, 6 अगस्त। उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार और राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा कर दी है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश के सभी 13 जनपदों से एक-एक महिला का चयन किया गया है, जबकि 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चुना गया है।

उत्तराखंड | तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 22 नामों की घोषणा, द

दोनों पुरस्कार 8 अगस्त को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रदान किए जाएंगे।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार उन महिलाओं को समर्पित है जिन्होंने संघर्ष, साहस और समर्पण के बल पर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष चयनित महिलाओं ने संस्कृति, खेल, वैज्ञानिक शोध, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, स्वरोजगार, समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण और दिव्यांगजन कल्याण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

document-5

Document 302

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी प्रेरणादायी महिलाओं की उपलब्धियों को समाज के सामने लाना है, ताकि उनकी सफलता की कहानियां नई पीढ़ी और अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकें। रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली के नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान महिलाओं के साहस, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है।

मंत्री ने बताया कि इसी समारोह में राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा और महिला जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उनके समर्पण, सेवा और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता है।