Uttrakhand

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 2.19 करोड़ श्रद्धालु गंगाजल लेकर लौटे, डाक कांवड़ शुरू होते ही बढ़ा ट्रैफिक दबाव

हरिद्वार, 6 अगस्त। हरिद्वार में कांवड़ मेले ने अब रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार तक 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं, आज से डाक कांवड़ की भी शुरुआत हो गई है। इस बार महाशिवरात्रि से करीब छह दिन पहले ही डाक कांवड़ वाहनों के पहुंचने से शहर और हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ गया है।

Events & Festivals in India | A Ministry of Tourism Initiative

आमतौर पर डाक कांवड़ का संचालन महाशिवरात्रि से लगभग चार दिन पहले शुरू होता है, लेकिन इस वर्ष बड़ी संख्या में वाहन समय से पहले हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। इसके चलते हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर लंबी वाहन कतारें देखने को मिलीं।

हाईवे पर लंबा जाम, लोगों को हुई परेशानी

डाक कांवड़ वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण हरिद्वार-लक्सर हाईवे पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक प्रभाव जगजीतपुर से जियापोता मार्ग पर देखने को मिला, जहां सामान्यतः 15 मिनट का सफर तय करने में लोगों को करीब एक घंटे का समय लगा। जाम में निजी वाहनों के साथ रोडवेज बसें भी फंस गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बैरागी कैंप पार्किंग में रोके जा रहे वाहन

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लक्सर की ओर से आने वाले डाक कांवड़ वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क कराना शुरू कर दिया है। पार्किंग भरने के बाद वाहनों को अन्य निर्धारित पार्किंग स्थलों पर भेजने की व्यवस्था की गई है।

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

कांवड़ियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने प्रमुख चौराहों तथा संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को कम से कम असुविधा हो।

जगजीतपुर में जलभराव से बढ़ी मुश्किलें

जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज के पास हाल ही में नई सीवर लाइन बिछाई गई थी, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं होने से गड्ढों में पानी भर गया है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ कांवड़ियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें पानी से भरे गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ रहा है।Haridwar NEET UG 2026 Exam Security | Heavy Police Force at 12 Centers

एसपी सिटी बोले- ट्रैफिक प्लान के अनुसार हो रही व्यवस्था

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि लक्सर से हरिद्वार आने वाले डाक कांवड़ वाहनों को पहले बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जा रहा है। पार्किंग भरने के बाद वाहनों को अन्य निर्धारित पार्किंग स्थलों पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में डाक कांवड़ वाहनों की संख्या और बढ़ने की संभावना है, इसलिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीमें तैनात कर ट्रैफिक प्लान के अनुसार व्यवस्था संचालित की जा रही है।