उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, AICC ने गठित कीं पांच अहम समितियां
देहरादून, 6 अगस्त। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए पांच महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद कार्यकारिणी समिति (Executive Committee), घोषणापत्र समिति (Manifesto Committee), अनुशासन समिति (Disciplinary Committee), एसआईआर समिति (SIR Committee) और चार्जशीट समिति (Chargesheet Committee) का तत्काल प्रभाव से गठन कर दिया गया है। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में की गई।
यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। नई समितियों को संगठनात्मक समन्वय, चुनावी रणनीति, घोषणापत्र निर्माण, अनुशासन बनाए रखने तथा विभिन्न राजनीतिक विषयों पर पार्टी की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

41 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन
AICC ने प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण Executive Committee में 41 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया है। इस समिति में संगठन और सरकार के पूर्व व वर्तमान प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है।
समिति में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं—
- गणेश गोदियाल
- यशपाल आर्य
- हरीश रावत
- प्रीतम सिंह
- गुरदीप सिंह सप्पल
- काजी निजामुद्दीन
- प्रकाश जोशी
- करण माहरा
- डॉ. हरक सिंह रावत
- भुवन चंद्र कापड़ी
- तिलकराज बेहड़
- मयुख महार
- ममता राकेश
- हरीश सिंह धामी
- मनोज तिवारी
- फुरकान अहमद
- विक्रम सिंह नेगी
- आदेश सिंह चौहान
- मदन सिंह बिष्ट
- गोपाल सिंह राणा
- खुशाल सिंह अधिकारी
- रवि बहादुर
- अनुपमा रावत
- सुतनीत हरदयेश
- वीरेंद्र सिंह जाटी
- लखपत सिंह बुटोला
- गोविंद सिंह कुंजवाल
- सुरेंद्र सिंह नेगी
- शूरवीर सिंह सजवाण
- मंत्री प्रसाद नैथानी
- नवप्रभात
- प्रदीप टम्टा
- महेंद्र पाल सिंह
- वीरेंद्र रावत
- ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी
- रणजीत रावत
- डॉ. जीत राम
- संजीव आर्य
- अर्येंद्र शर्मा
- सरोजनी कैंथुरा
- वैभव वालिया।
घोषणापत्र समिति को मिली चुनावी दस्तावेज तैयार करने की जिम्मेदारी
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने Manifesto Committee का भी गठन किया है। इस समिति का अध्यक्ष भुवन कापड़ी को बनाया गया है।
समिति के अन्य सदस्य हैं—
- डॉ. प्रेम बहुखंडी
- गुरदीप सिंह सप्पल
- सूर्यकांत धस्माना
- सुजाता पॉल
यह समिति चुनावी घोषणापत्र तैयार करने, जनता से सुझाव लेने और विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने का कार्य करेगी।
अनुशासन समिति की जिम्मेदारी विक्रम सिंह नेगी को
पार्टी में अनुशासन बनाए रखने और संगठनात्मक मामलों की निगरानी के लिए Disciplinary Committee का गठन किया गया है।
- अध्यक्ष: विक्रम सिंह नेगी
- सदस्य: ललित फरस्वाण, अनुपम शर्मा, हेमा पुरोहित और सी.पी. सिंह।
SIR समिति का गठन
प्रदेश में चल रही Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया और उससे जुड़े विषयों पर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए अलग समिति बनाई गई है।
- अध्यक्ष: मनोज रावत
- सदस्य: अमरेंद्र बिष्ट और एडवोकेट संदीप चमोली।
चार्जशीट समिति भी गठित
विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक मुद्दों पर दस्तावेजी तैयारी और आरोप-पत्र संबंधी कार्यों के लिए Chargesheet Committee का गठन किया गया है।
- अध्यक्ष: करण माहरा
- सदस्य: मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह।
चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा फैसला
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन समितियों के गठन से कांग्रेस संगठन को चुनावी मोड में लाने की कोशिश कर रही है। कार्यकारिणी समिति संगठनात्मक फैसलों का संचालन करेगी, जबकि घोषणापत्र समिति चुनावी वादों का मसौदा तैयार करेगी। अनुशासन समिति संगठन में अनुशासन बनाए रखने पर काम करेगी, वहीं SIR समिति मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की रणनीति तैयार करेगी। चार्जशीट समिति सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर दस्तावेज तैयार करने का कार्य संभालेगी।

