DEHRADUNDM DEHRADUN

देहरादून में बारिश का अलर्ट, 14 अगस्त को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद! DM ने जारी किया आदेश

देहरादून।

भारत केसरी

जनपद में भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। देहरादून जिले में 14 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी स्कूलों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून तथा National Disaster Alert Portal से प्राप्त ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है।

 

मौसम की संभावित गंभीर स्थिति और आपदा न्यूनीकरण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने 14 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

 

आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।