DEHRADUN

मिस रेडिएंट स्किन में प्रतिभागियों ने दिखाया प्राकृतिक सौंदर्य और आत्मविश्वास

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 के तहत शनिवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित हाउस ऑफ फेम में ‘मिस रेडिएंट स्किन’ सब-टाइटल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने प्राकृतिक सौंदर्य, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व के साथ शानदार प्रस्तुति दी।

 

‘मिस रेडिएंट स्किन’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के नेचुरल लुक, त्वचा की आभा, ग्रूमिंग, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति को मूल्यांकन का आधार बनाया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने सहज अंदाज में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को प्रस्तुत किया।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल प्रतिभागियों के बाहरी सौंदर्य का आकलन करना नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को भी मंच प्रदान करना था। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि खूबसूरती केवल बाहरी रूप तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास, सहजता और सकारात्मक व्यक्तित्व भी व्यक्ति की खूबसूरती को निखारते हैं।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने अपने नेचुरल लुक और आत्मविश्वास के साथ निर्णायक मंडल के सामने अपनी प्रस्तुति दी।

सब-कॉन्टेस्ट से निखर रहा प्रतिभागियों का व्यक्तित्व

सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि मिस उत्तराखंड 2026 के तहत आयोजित किए जा रहे विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के माध्यम से प्रतिभागियों की अलग-अलग खूबियों और प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को अलग-अलग अंदाज में प्रस्तुत करने का अवसर दे रहा है। ग्रैंड फिनाले से पहले आयोजित की जा रही ये प्रतियोगिताएं प्रतिभागियों की मंचीय प्रस्तुति, आत्मविश्वास और संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट निर्णायक मंडल में शामिल

‘मिस रेडिएंट स्किन’ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हर्षिका रावत (मिस ब्यूटीफुल स्माइल 2025), ऋषभ खन्ना एवं तपन सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के नेचुरल लुक, त्वचा की आभा, ग्रूमिंग, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और आत्मविश्वास को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला। मिस उत्तराखंड 2026 के आगामी चरणों को लेकर प्रतिभागियों और आयोजकों में उत्साह बना हुआ है।