Uttarakhand Pradesh Congress CommitteeUttrakhand

जन्मदिन पर जश्न नहीं, जनसेवा का संकल्प! धस्माना ने रक्तदान शिविर लगाकर रचा नया इतिहास

देहरादून।

भारत केसरी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ और देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट की ओर से महंत इंदिरेश अस्पताल के सहयोग से इंद्रानगर, वसंत विहार स्थित रॉयल पैलेस में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 120 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर का उद्घाटन देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखविंदर कौर ने रिबन काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन उनके व्यक्तित्व और लंबे सामाजिक-राजनीतिक जीवन के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि धस्माना का राजनीतिक सफर सेवा, संघर्ष और जनसरोकारों से जुड़ा रहा है तथा उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी है।

जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा से राजनीति का पहला कर्तव्य जनसेवा होने का मंत्र सीखा। उन्होंने कहा कि बिना हार-जीत और भय की चिंता किए, सिद्धांतों पर चलते हुए तथा धर्म, जाति और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर निस्वार्थ जनसेवा का संकल्प लगातार जारी है।

 

धस्माना ने कहा, “जन्मदिवस के अवसर पर आज फिर एक बार यह संकल्प ले रहा हूं कि जब तक शरीर में जान है, तब तक जनसेवा चलती रहे।”

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने धस्माना को जुझारू नेता के साथ-साथ विद्वान, स्पष्ट विचारों वाला और दूरदर्शी नेता बताया। वहीं प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि उन्होंने धस्माना से बहुत कुछ सीखा है और वे एक मार्गदर्शक की भूमिका में हमेशा अपने साथियों का सहयोग करते हैं।

 

कार्यक्रम में बार कौंसिल की पूर्व अध्यक्ष रजिया बेग, बार कौंसिल सदस्य संग्राम सिंह पुंडीर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष शर्मा, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष गिरधर शर्मा, डोईवाला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह, एडवोकेट आलोक घिल्डियाल, सोनू काजी, सुमित खन्ना, जितेंद्र तनेजा, पार्षद संगीता गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, पूर्व पार्षद ललित भद्री, राज्य आंदोलनकारी मंच के नेता विपुल नौटियाल, अशोक चंदन, आनंद सिंह पुंडीर, अल्ताफ अहमद, शुभम सैनी, आरके थपलियाल, अनीता दास सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कौशल ने किया।