आखिर बाबा रामदेव से क्यों कहा , मेरी जवानी और मेरी बेडरूम के बारे में दिन में सपना ना देखो: कंगना
नई पीढ़ी और Gen Z को लेकर बीजेपी सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की टिप्पणी के बाद सियासी और सार्वजनिक बहस तेज हो गई है। कंगना के कथित तौर पर Gen Z को ‘गटर जेनरेशन’ कहे जाने वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कड़ी आपत्ति जताई।

रामदेव ने कंगना के बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह की सोच बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को ऐसे बयानों पर संज्ञान लेना चाहिए।
इसके बाद कंगना रनौत ने भी बाबा रामदेव को सोशल मीडिया के जरिए तीखा जवाब दिया। कंगना ने रामदेव पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें उनकी जवानी या बेडरूम के सपने नहीं देखने चाहिए और उन्हें चरित्र का पाठ पढ़ाने से बचना चाहिए।

कंगना ने अपने पलटवार में बाबा रामदेव को उनके पुराने विवादों और सुप्रीम कोर्ट से जुड़े मामलों की भी याद दिलाई। इसके साथ ही दोनों के बीच शुरू हुई यह बहस अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।
पूरे विवाद में एक तरफ कंगना का Gen Z और नई पीढ़ी को लेकर दिया गया बयान सवालों के घेरे में है, तो दूसरी तरफ बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया और उसके जवाब में कंगना की निजी टिप्पणियों ने विवाद को और ज्यादा तीखा कर दिया है।
फिलहाल, दोनों के बयानों के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों और आलोचकों के बीच भी बहस तेज है। सवाल यह है कि यह जुबानी जंग यहीं थमती है या आने वाले दिनों में दोनों की ओर से और भी तीखे बयान सामने आते हैं।

