नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों पर STF का बड़ा एक्शन, मेडिकल स्टोर सील
नैनीताल।
भारत केसरी
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखण्ड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी एसटीएफ के निर्देशन में ANTF कुमाऊँ यूनिट और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने मुखानी रोड स्थित जय श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से व्यवसायिक मात्रा में नशीले इंजेक्शन और नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं। कार्रवाई के बाद औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर को अग्रिम कार्रवाई तक सील कर दिया।
मौके पर मेडिकल स्टोर संचालक कपिल सिंह और मेडिकल स्टोर स्वामी के पति राहुल वार्ष्णेय मौजूद मिले। दोनों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।
STF के अनुसार, नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच जारी है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
STF ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाइयों के दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

