Uttrakhand

पैकेजिंग और कॉस्मेटिक्स के मानकों पर BIS का औद्योगिक सम्मेलन

हरिद्वार  : भारत केसरी

भारतीय मानक ब्यूरो यानी BIS, देहरादून शाखा कार्यालय की ओर से सिडकुल हरिद्वार स्थित होटल गार्डन व्यू में औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उद्योग जगत को पैकेजिंग और कॉस्मेटिक्स से जुड़े भारतीय मानकों की जानकारी देना और उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता BIS देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख हेमंत बी. अडे ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उद्योगों से BIS मानकों को अपनाकर उत्पादों की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की अपील की।

वहीं, BIS की संयुक्त निदेशक नीलम सिंह ने तकनीकी प्रस्तुति के माध्यम से पैकेजिंग से जुड़े IS 2771 और कॉस्मेटिक्स से संबंधित विभिन्न भारतीय मानकों की जानकारी दी। साथ ही BIS प्रमाणन प्रक्रिया और गुणवत्ता नियंत्रण के लाभों के बारे में भी बताया गया।

सम्मेलन में SMAU हरिद्वार के उपाध्यक्ष डॉ. मोहिंदर आहूजा समेत सिडकुल क्षेत्र के उद्योग प्रतिनिधि, उद्यमी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए। इस दौरान उद्योगों की गुणवत्ता, मानकों के अनुपालन और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई..