नगर निगम में मृतक आश्रित कोटे के पांच अस्थायी पर्यावरण मित्रों को नियुक्ति पत्र
देहरादून।
भारत केसरी
नगर निगम देहरादून में शनिवार को मृतक आश्रित कोटे के तहत पांच अस्थायी पर्यावरण मित्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और मिठाई का डिब्बा देकर सम्मानित किया।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नवनियुक्त पर्यावरण मित्रों के चेहरे पर खुशी नजर आई। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों और मौजूद पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर सफाई कर्मचारी हितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई। अधिकारियों और कर्मचारी संगठनों ने कहा कि मृतक आश्रित परिवारों को नियमानुसार सहायता और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ऐसे कदम महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त तनवीर मरवा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध, सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम के अध्यक्ष सोनू खैरवाल और यूनियन के सचिव धीरज भारती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

