मेयर शंभू पासवान को बांधा रक्षा सूत्र, दिलाई नशामुक्ति और सदाचार की शपथ
ऋषिकेश।
भारत केसरी
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गीता नगर ऋषिकेश की बहनों ने सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हुए मेयर शंभू पासवान को रक्षा सूत्र बांधा।

इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षा सूत्र के आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देते हुए मेयर को समाज में शांति, प्रेम, भाईचारा और सकारात्मकता को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया। साथ ही उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, स्वच्छ एवं संस्कारवान समाज के निर्माण में योगदान देने और जनसेवा को प्राथमिकता देने की शपथ दिलाई गई।
मेयर शंभू पासवान ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार जताते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, प्रेम और सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज गीता नगर केंद्र की बहनों के साथ गणमान्य नागरिक और नगर निगम कर्मचारी भी मौजूद रहे।
