Uttrakhand

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 6 अधिकारियों के दायित्व बदले

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) और सचिवालय सेवा के कुल 6 अधिकारियों के विभागों और दायित्वों में बदलाव किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 25 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

शासनादेश के मुताबिक अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार/विभाग में से कुछ जिम्मेदारियों से अवमुक्त करते हुए नए विभागों का दायित्व सौंपा गया है।May be an image of ticket stub, blueprint and text

इन अधिकारियों के बदले दायित्व

1. विजय कुमार जोगदंडे, IAS-2012
विजय कुमार जोगदंडे से कोई पदभार वापस नहीं लिया गया है। उन्हें अपर सचिव, गृह विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोगदंडे इससे पहले आयुष एवं आयुष शिक्षा, निर्वाचन तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे थे।

2. डॉ. आनंद श्रीवास्तव, IAS-2013
डॉ. आनंद श्रीवास्तव से अपर सचिव, राजस्व विभाग का दायित्व वापस लिया गया है। उन्हें अब अपर सचिव, नागरिक उड्डयन, महानिदेशक-कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है।

3. विनोद गिरी गोस्वामी, IAS-2017
विनोद गिरी गोस्वामी से अपर सचिव, आवास विभाग का पदभार हटा दिया गया है। आदेश में उनके लिए कोई नया अतिरिक्त दायित्व नहीं जोड़ा गया है।

4. सुंदर लाल सेमवाल, PCS
सुंदर लाल सेमवाल से अपर सचिव, समाज कल्याण विभाग का दायित्व वापस लिया गया है। उनके अन्य मौजूदा दायित्व यथावत रहेंगे।

5. सुनील सिंह, सचिवालय सेवा
सुनील सिंह से अपर सचिव, गृह विभाग का दायित्व वापस लेते हुए उन्हें अपर सचिव, आवास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

6. श्रीमती महिमा रैक्वाली, सचिवालय सेवा
श्रीमती महिमा रैक्वाली को अपर सचिव, राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

शासन ने संबंधित अधिकारियों को अपने वर्तमान पदभार/विभाग से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती के पदभार/विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की तदनुसार आख्या/प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब राज्य में आगामी प्रशासनिक और विकास संबंधी कार्यों को लेकर शासन स्तर पर विभागीय जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से व्यवस्थित किया जा रहा है। उत्तराखंड में इससे पहले भी IAS और PCS अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक बदलाव किए गए हैं।

मुख्य बिंदु:

  • 6 अधिकारियों के दायित्व बदले
  • IAS, PCS और सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल
  • विजय कुमार जोगदंडे को गृह विभाग में नई जिम्मेदारी
  • आनंद श्रीवास्तव को नागरिक उड्डयन व कृषि-उद्यान संबंधी दायित्व
  • सुनील सिंह को आवास विभाग का जिम्मा
  • आदेश तत्काल प्रभाव से लागू