DEHRADUN

नेपाल आपदा पर गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने जताई संवेदना, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की पूजा

देहरादून: नेपाल में विनाशकारी जल प्रलय और भीषण आपदा से हुई जनहानि पर गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। कमेटी ने नेपाल में आपदा के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की पुण्य आत्माओं की शांति और लापता लोगों के सकुशल मिलने की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।

कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि नेपाल में आई इस भीषण प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई लोग अभी भी लापता हैं, जबकि अनेक लोग इस आपदा में अपनी जान गंवा चुके हैं।

शनि मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

नेपाल में आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कमेटी ने शनि मंदिर, गढ़ी कैंट में आचार्य श्री सुशांत महाराज के सान्निध्य में पूजा-अर्चना की।

इस दौरान दिवंगत लोगों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई, वहीं आपदा में लापता लोगों के जल्द सकुशल मिलने की भी कामना की गई।

पलक झपकते ही उजड़ गए कई आशियाने

कमेटी ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ और जल प्रलय ने लोगों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई लोगों के आशियाने पलक झपकते ही सैलाब की भेंट चढ़ गए।

पानी के रौद्र रूप के कारण लोगों को संभलने तक का अवसर नहीं मिला। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के सामने भोजन और आवश्यक सुविधाओं का भी संकट उत्पन्न हो गया है।

कमेटी ने कहा कि इस विनाशकारी आपदा के कारण नेपाल पर भारी आर्थिक बोझ भी पड़ गया है और प्रभावित परिवारों को राहत एवं पुनर्वास की आवश्यकता है।

आर्थिक मदद के लिए भी आगे आई कमेटी

नेपाल के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए गोरखाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी ने पूजा-अर्चना के साथ-साथ आपदा प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक सहयोग देने की भी बात कही है।

कमेटी ने बताया कि इससे पहले उत्तराखंड के थराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा के दौरान भी संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया था।

माया पवार और प्रभा शाह के नेतृत्व में व्यक्त की संवेदनाएं

वर्ष 2026 की अध्यक्ष श्रीमती माया पवार और संस्था अध्यक्ष श्रीमती प्रभा शाह के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने नेपाल आपदा पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान उपासना थापा, सविता छेत्री, प्रमिला खत्री, मधु छेत्री, पूनम गुरुंग, कविता छेत्री, मधु खनाल, पुष्पा छेत्री, कविता माहुर, सुनीता छेत्री, पूजा सुब्बा चंद्र, संध्या थापा, संगीता, ज्योति कोटिया, राजेंद्र गुरुंग, बुद्धिमान थापा, सरोज गुरुंग, एन.बी. खत्री, नील कमल चंद, देविन शाही और संजय मल सहित अन्य सदस्यों ने नेपाल में प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कमेटी ने सभी लोगों से भी आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की और नेपाल में जल्द सामान्य स्थिति बहाल होने की प्रार्थना की।