देहरादून पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 2 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
देहरादून: एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब दो लाख रुपये से अधिक कीमत की 7.50 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को केंद्रीय विद्यालय मोहकमपुर के सामने फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी मनोज कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से स्मैक के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी संख्या UK08AL-3259 भी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नशे के कारोबार और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
दून पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
