प्रेमनगर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग, 7 छात्र गिरफ्तार; संस्थान को निष्कासन की रिपोर्ट भेजी
देहरादून। एसएसपी देहरादून की सख्ती के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और मारपीट करने वालों के खिलाफ दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने बिधौली क्षेत्र में आपस में मारपीट कर रहे 7 युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 6 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि बिधौली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है और दोनों पक्ष सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा करते हुए हुड़दंग कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दोनों पक्ष उग्र होकर एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे, जिससे आसपास से गुजरने वाले लोगों के घायल होने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका बनी हुई थी।
पुलिस ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और मारपीट पर उतारू रहे। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 7 युवकों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ ही निष्कासन के लिए संबंधित शिक्षण संस्थान को रिपोर्ट भेजी गई है।

गिरफ्तार युवक
- आर्यन पाटनी, उम्र 21 वर्ष
- अभय कोहली, उम्र 21 वर्ष
- नैथन, उम्र 21 वर्ष
- कृष उपाध्याय, उम्र 20 वर्ष
- युग नागर, उम्र 21 वर्ष
- अर्पित तोमर, उम्र 19 वर्ष
- कवि अत्री, उम्र 20 वर्ष
इस कार्रवाई को चौकी प्रभारी बिधौली उपनिरीक्षक जैनेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में कांस्टेबल जसबीर कंडारी, श्रीकांत मलिक और जगजोत भी शामिल रहे।
