Uttrakhand

उत्तराखंड में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 3 अक्टूबर को, SIR अभियान की समयसीमा बढ़ी

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।May be an image of one or more people, dais, newsroom and text that says 'ፓዝ उत्तराखण्ड शासन'

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन करते हुए अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि आगे बढ़ा दी है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार SIR अभियान के तहत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाना था।

99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरीMay be an image of one or more people, newsroom and text that says 'उत्तराखण्ड शासन P 1 F'

सीईओ ने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी कर ली गई है। इसके अलावा मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की लगभग 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूरा हो चुका है।

आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब मतदाता सूची से जुड़े दावों और आपत्तियों की सुनवाई 28 सितंबर 2026 तक की जाएगी।

इसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी होने पर 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी उपस्थित रहे।